देहरादून(आरएनएस)। स्मैक तस्करी में लंबे समय से फरार चल रहे बरेली के तस्कर को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बीते जून महीने में हरिद्वार के श्यामपुर में गिरफ्तार हुए तस्कर को 300 ग्राम स्मैक दी थी। एसएसपी एसटीफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि बीते 16 जून को हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र से शहजाद को 300 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। मुकदमे की जांच एसटीएफ के पास है। जांच में शराफत और सलमान को गिरफ्तार किया जा चुका है। शहादत पुत्र तय्यब निवासी पीर बहोड़ा, पीलीभीत रोड, बरेली फरार चल रहा था। आरोपी को एसटीएफ ने मंगलवार रात गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

Share This