UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

देवभूमि की बेटी गरिमा जोशी ने विश्व पैरा एथलेटिक ग्रैंड प्रिक्स जेसोलो इटली में भाला फेंक में रजत और चक्का फेंक में जीता कांस्य पदक

अल्मोड़ा/द्वाराहाट: द्वाराहाट ब्लॉक की छत्तगुल्ला निवासी गरिमा जोशी ने विश्व पैरा एथलेटिक ग्रैंड प्रिक्स जेसोलो (इटली) में भाला फेंक में रजत और चक्का फेंक में कांस्य पदक जीत पूरे राज्य और देश का गौरव बढ़ाया है। इटली में पदक जीतने के बाद गरिमा ने एशियाई खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख समेत तमाम राजनैतिक, सामाजिक और खेल संगठनों से जुड़े लोगों ने गरिमा को बधाई दी है। आपको बता दे कि द्वाराहाट के छतगुल्ला की रहने वाली धाविका गरिमा कुछ साल पहले एक दुर्घटना में घायल हो गई थीं। अब वे व्हील चेयर के सहारे तमाम प्रतियोगिताओं में भाग लेती हैं। गरिमा उत्तराखंड से एकमात्र एथलीट थीं जिनका इटली ग्रांड प्रिक्स के लिए चयन हुआ था। वहां उनके शानदार प्रदर्शन से खेल प्रेमियों में उत्साह है। विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रांड प्रिक्स इटली में पदक जीतने के बाद गरिमा ने एशियाई खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी, द्वाराहाट)