UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की हड़ताल स्थगित

देहरादून। ग्राम विकास विभाग में फंक्शन मर्जर के विरोध में 17 जनवरी से हड़ताल पर चल रहे ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन ने विभागीय मंत्री सतपाल महाराज की अपील के बाद हड़ताल स्थगित कर दी है। एसोसिएशन ने शनिवार को महाराज से मिलकर, इस प्रकरण को मजबूती के साथ मुख्यमंत्री क सामने रखने पर आभार जताया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास दुम्का ने कहा कि सतपाल महाराज ने पंचायतों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। दुम्का ने कहा कि अब जल्द प्रस्ताव को कैबिनेट से पास कर ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की बहाली पूर्ववत की जाए। इस मौके पर कर्मचारी नेता सोबन सिंह रावत, सौरभ निर्मोही, रोहित सजवाण, नारायण सिंह किर्मोलिया, राजेंद्र सिंह गुंसाई उपस्थित रहे।