UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

जगदीश नगरकोटी बने शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री के जनपद प्रतिनिधि

अल्मोड़ा। उत्तराखंड सरकार में शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री और अल्मोड़ा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अल्मोड़ा निवासी जगदीश नगरकोटी को जिले में चिकित्सा और शिक्षा विभाग के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस संबंध में जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में डॉ. रावत ने नगरकोटी की सामाजिक संगठनों में सक्रिय भागीदारी और भाजपा संगठन में उनके सकारात्मक योगदान को आधार बनाते हुए नामित प्रतिनिधि के रूप में संस्तुति की है। पूर्व सैनिक रहे जगदीश नगरकोटी लंबे समय से समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों में जुटे हैं। नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वे इस दायित्व को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाते हुए आमजन के हित में कार्य करेंगे। उन्होंने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व, अल्मोड़ा जिला संगठन और नगर मंडल का आभार व्यक्त किया। नगरकोटी की नियुक्ति पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, जिलाध्यक्ष महेश नयाल, मेयर अजय वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, दर्जा राज्य मंत्री गंगा बिष्ट, दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष गोविंद पिलखवाल और जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट सहित अनेक भाजपा नेताओं ने प्रसन्नता जताई है और नगरकोटी को शुभकामनाएं दी हैं।