अल्मोड़ा। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय व विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी- नेट) धारानौला निवासी जागृति पंत ने उत्तीर्ण की है। परीक्षा परिणाम में जागृति पंत ने समाजशास्त्र विषय से यूजीसी-नेट परीक्षा क्वालीफाई की है। जागृति वर्तमान में बीएचयू से समाजशास्त्र में एमए कर रही हैं। उन्होंने मंगलवार को जारी हुए यूजीसी नेट के परिणाम में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए अर्हता प्राप्त कर ली है। उन्होंने 300 में से 196 अंक प्राप्त किए हैं। यह उनका पहला प्रयास था। जागृति के पिता यूनिवर्सिटी नैनीताल में असिस्टेंट इंजीनियर हैं। माता सुधा पंत हाऊसवाइफ है। उनकी इस उपलब्धि पर समाजसेविका गीता मेहरा एवं मां नंदा सर्वदलीय महिला समिति ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
जागृति पंत ने समाजशास्त्र विषय से उत्तीर्ण की यूजीसी नेट की परीक्षा
ByNeha Joshi
Jul 26, 2023 #almora news, #almora news in hindi, #almora samachar, #Almora update, #Latest Uttarakhand news, #the best uttarakhand news website, #uttarakhand culture, #uttarakhand hindi news website, #uttarakhand music, #uttarakhand news, #uttarakhand news in hindi, #uttarakhand tradition, #उत्तराखंड न्यूज़, #उत्तराखंड समाचार
