UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

जन समस्याओं के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा तहसील दिवस का आयोजन

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वन्दना सिंह की अध्यक्षता में जन समस्याओं के निस्तारण के लिए तहसील मुख्यालयों में प्रातः 10ः00 बजे से कार्य समापन की अवधि तक तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि दिनॉंक 21 सितम्बर, 2021 को तहसील भिकियासैंण में, दिनॉंक 05 अक्टूबर, 2021 को तहसील चौखुटिया में, दिनॉंक 16 नवम्बर, 2021 को तहसील स्याल्दे में, 07 दिसम्बर, 2021 को तहसील भनोली में तहसील दिवसों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को तहसील दिवस सम्बन्धित परगनाधिकारी की अध्यक्षता में परगना/तहसील कार्यालय में आयोजित किया जायेगा।