UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

जसपुर लपकना नदी में मिला अज्ञात शव

काशीपुर(आरएनएस)।  लपकना नदी के पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। बुधवार की सुबह लपकना पुल के नीचे नदी के बीचों बीच एक व्यक्ति का शव पड़ा दिखा। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव 45 वर्षीय पुरुष का है। उसकी पहचान कराई तो उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मृतक की कलाई पर अंग्रेजी में एमएम गुदा है। नीली जींस, हाफ शर्ट पहने हुए हैं। शव 5 से 6 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी काशीपुर भेजा गया है।