UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

जौलजीबी में पुलिस ने दो किलो चरस के साथ आरोपी पकड़ा

पिथौरागढ़(आरएनएस)। पुलिस और एसओजी ने जौलजीबी में 2 किलो 20 ग्राम चरस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। ड्रग फ्री देवभूमि अभियान को लेकर पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। बरम रोड पर बन्दरखेत के पास कनार निवासी नंदन सिंह बिष्ट को 2 किलो 20 ग्राम चरस के साथ पकड़ लिया। अभियुक्त नंदन बैग में चरस लेकर शहर में बेचने की फिराक में था। अभियुक्त के खिलाफ थाना जौलजीबी में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी रेखा यादव ने पुलिस टीम को 5 हजार रूपए पुरस्कार की घोषणा की है। टीम में बलुवाकोट थानाध्यक्ष मुनव्वर हुसैन,मोहन पांडे,अशोक,महेश बोरा, एसओजी प्रभारी मनोज पांडे,कमल तुलेरा,वीरेंद्र यादव,अशोक बुदियाल मौजूद रहे।