UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: केरल में पहली बार भाजपा ने जीती सीट

त्रिशूर (आरएनएस)। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आना शुरू हो गए हैं। शुरूआती रूझान में भाजपा नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और इंडिया के बीच कड़ी टक्कर दिख रही है। इस बीच केरल से चौंकाने वाली खबर आ रही है। यहां त्रिशूर लोकसभा सीट से भाजपा पहली बार प्रवेश करने जा रही है। भाजपा उम्मीदवार सुरेश गोपी ने कम्युनिस्ट पार्टी वीएस सुनील कुमार को हरा दिया है। कांग्रेस के मुरलीधरन तीसरे स्थान पर।
1952 में त्रिशूर लोकसभा सीट अस्तित्व में आने के बाद से यहां कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टियों का कब्जा रहा है। यहां 7 बार कांग्रेस और 10 बार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद रहे हैं।2014 में कम्युनिस्ट पार्टी के सीएन जयदेवन ने चुनाव जीता था। इसके बाद 2019 में कांग्रेस के टीएन प्रतापन ने वामदल के राजाजी मैथ्यू थॉमस को हराया।यह पहला मौका होगा, जब सीट पर भाजपा का कोई सदस्य जीता।
चुनाव से पहले एनडीए के लिए एकतरफा मुकाबला दिख रहा था, लेकिन परिणाम के रूझान आना शुरू हुए तो इंडिया गठबंधन मजबूत तरीके से लड़ते दिख रही है।अब तक के शुरूआती रूझानों में एनडीए ने 543 सीटों में से 297 और इंडिया ने 223 सीट पर बढ़त बना ली है। अभी नतीजे आना शुरू नहीं हुए हैं।कांग्रेस ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा 200 के पार पहुंच गई है।