UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

खटीमा में मधुमक्खी के हमले में तीन घायल

रुद्रपुर(आरएनएस)। मधुमक्खी के हमले में एक स्कूली युवक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार को डिग्री कॉलेज रोड पर जा रहे स्कूली युवक आशीष पुत्र प्रताप सिंह उम्र 16 साल निवासी आदर्श कालोनी पर मधुमक्खी ने हमला कर दिया । अचानक हुए हमले से युवक चिल्लाने लगा । लोगो ने युवक पर कंबल डाल उसे बचाने को कोशिश की लेकिन मधुमक्खी काटती रही।राहगीरों ने आग जलाकर युवक को बमुश्किल बचाया और अस्पताल भर्ती कराया गया जहा युवक का उपचार इमरजेंसी चिकित्सक डॉक्टर सिमरजीत सिंह ने किया उन्होंने बताया की युवक खतरे से बाहर है।इधर इसी रोड पर दो स्कूली छात्राओं को भी मधुमक्खियों ने काट लिया जिनका निजी अस्पताल में इलाज कर छुट्टी दे दी गई।