UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

खीड़ा के ग्रामीणों के समर्थन में आए जनप्रतिनिधि

बागेश्वर(आरएनएस)।   पांच सूत्रीय मांगों के लिए खीड़ा के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी है। प्रदर्शन कर ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया। जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। सोमवार को चमोली के जिपं सदस्य अवतार सिंह ने लोगों के आंदोलन को समर्थन दिया। क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों ने भी प्रदर्शन कर नारेबाजी की। पांचवे दिन क्रमिक अनशन में शोवन सिंह नेगी, भैरप सिंह मेहरा और हुकुम सिंह मेहरा बैठे। कहा कि लंबे समय से शासन-प्रशासन क्षेत्र की अनदेखी कर रहा है। लोगों ने इंटर में गणित विषय का सृजन कर कक्षाएं चलाने, एनसीसी की मान्यता देने, विभिन्न मोटर मार्गो में डामरीकरण, दीपाधार तक स्वीकृत 4 किलोमीटर मोटर मार्ग का निर्माण, पैदल पुल का निर्माण आदि की मांग की। यहां क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहनी देवी, प्रधान ममता नेगी, पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह नेगी, उम्मेद सिंह, नन्दन सिंह, प्रेम सिंह नेगी, आनंद सिंह नेगी, धन सिंह, उमराव सिंह, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।