UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

किराएदार ने मकान स्वामी को दी हत्या की धमकी

हरिद्वार(आरएनएस)। एक मकान मालिक ने किरायेदार पर मकान खाली कराने को कहने पर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। कनखल पुलिस ने आरोपी किरायेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ज्वालापुर के मोहल्ला महेताज निवासी सौरभ सिंघल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने कनखल के इंदु एनक्लेव में अपना मकान अभिषेक भारद्वाज निवासी सरदारों वाली हवेली को किराये पर दिया था। आरोप है कि मकान किराये पर देने की अवधि खत्म हो चुकी थी। इसके बाद भी उनका मकान खाली नहीं किया जा रहा है।