UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

किसान आंदोलन के समर्थन में टोल प्लाजा पर लगाया किसानों ने जाम

हरिद्वार(आरएनएस)।  किसान आंदोलन के समर्थन में किसानों ने बहादराबाद टोल प्लाजा पर धरना-प्रदर्शन कर हंगामा किया। किसानों ने ट्रैक्टर और ट्रॉली के कारण टोल की दो लेनों को पूरी तरह बंद कर दिया। जाम को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों से बातचीत की। बामुश्किल किसानों का धरान खत्म कराकर यातायात खुलवाया। इसके बाद टोल की सभी लेनें शुरू हो सकी। संयुक्त किसान मोर्चे के बैनर तले भाकियू टिकैत गुट और भाकियू क्रांति के कार्यकर्ताओं ने बहादराबाद टोल प्लाजा पर धरना दिया। किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन दिया। इस दौरान उन्होंने सभी ट्रैक्टरों के मुंह दिल्ली की ओर कर रखे थे।