UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

किसान के साथ मारपीट कर ट्रैक्टर में आग लगाई

रुद्रपुर(आरएनएस)। खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे किसान के साथ मारपीट और ट्रैक्टर में आग लगाने के आरोप में पुलिस ने दो भाइयों और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लखविन्दर सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी ग्राम सिद्धा नवदियां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि ग्राम पवकी खमरिया में 22 नवंबर की सुबह वह अपने कब्जे की जमीन को ट्रैक्टर से जोत रहा था। तभी गांव के ही बलदेव सिंह और सुखदेव सिंह उर्फ राजू पुत्रगण गुरमीत सिंह, अपनी मां कुलवंत कौर के साथ वहां आए। वे खेत में ट्रैक्टर चलाने से मना करने लगे। सुखदेव सिंह ने ट्रैक्टर पर बोतल में भरे पेट्रोल को छिड़ककर आग लगा दी। गाली-गलौज कर उससे मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। घटना की वीडियो भी है। आग लगने से ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया है। एसओ देवेंद्र गौरव ने बताया कि दोनों भाइयों व उनकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।