UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर(आरएनएस)। निकाह का झांसा देकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को कुंडा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक व्यक्ति ने कुंडा थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया था कि भोजपुर, मुरादाबाद निवासी नाजिर पुत्र जाकिर का उसके घर आना जाना था। इसी दौरान आरोपी ने उसकी नाबालिग पुत्री को निकाह करने का झांसा देकर उसके साथ संबंध बना लिए। इससे किशोरी गर्भवति हो गई। इस बारे में जानकारी करने पर किशोरी ने आपबीती सुनाई। कहा कि मुंह खोलने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नाजिर के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया। कुंडा थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर आरोपी नाजिर को गिरफ्तार कर लिया है।