UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस

काशीपुर(आरएनएस)।  किशोरी से छेड़छाड़, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कुंडा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 09 मई 2024 को उसकी बेटी किसी काम से काशीपुर आ रही थी। गंगेबाबा रोड पर आरिफ नाम के युवक ने उसकी बेटी को रोका और छेड़छाड़ की। अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आरिफ के खिलाफ पॉक्सो में केस दर्ज किया है।