UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

मांगों को लेकर पीएमएस को सौंपा ज्ञापन

अल्मोड़ा। पदोन्नति सहित अन्य मांगों का समाधान नहीं होने से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नाराज हैं। नाराज कर्मचारियों ने जल्द समस्याओं का समाधान किये जाने की मांग की। इसको लेकर जिला अस्पताल के पीएमएस को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि वह बीते एक सितंबर चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। रोज अपना विरोध जता रहे हैं। इसके बाद भी उनकी दिक्कतों को दूर नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा जल्द उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। यहां जिला अध्यक्ष पूरन सतवाल, मंत्री त्रिलोक फत्र्याल, कैलाश पांडे, राजेश बालमिकी, तेज सिंह, रमेश , भुपाल सिंह, महेश बिष्ट आदि मौजूद रहे।