UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

महिला ने किया विषाक्त का सेवन , हायर सेंटर रेफर

अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक निवासी एक महिला ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लमगड़ा लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थित गंभीर देख महिला को हायर सेंटर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी अनुसार रविवार देर शाम लमगड़ा के देवनौला गांव निवासी महिला तुलसी देवी (30) पत्नी मोहन ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लमगड़ा अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजन 108 की मदद से रविवार देर रात उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां महिला को भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। हालाकि महिला ने किन कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन किया इसका पता नही चल पाया है। डाक्टरों ने बताया कि महिला की तबियत में पहले से सुधार है।