UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

महिलाओं को साइबर अपराध और मानव तस्करी के प्रति किया जागरूक

अल्मोड़ा। महिला थाना और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने हिमाद्री हैंडलूम डीनापानी में कार्यरत महिलाओं को साइबर अपराध, मानव तस्करी और गौरा शक्ति ऐप के संबंध में जागरूक किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जिलेभर में महिला सुरक्षा और सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महिला थाना पुलिस टीम ने कार्यक्रम आयोजित किया। प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल इंद्रा भट्ट जोशी और द्रौपदी सुयाल ने महिलाओं को साइबर फ्रॉड के बढ़ते मामलों के बारे में जानकारी दी। उन्हें अनजान लिंक, कॉल और ओटीपी साझा नहीं करने की सलाह दी गई। पुलिस टीम ने महिलाओं को मानव तस्करी जैसे अपराधों के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान डायल 112, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और गौरा शक्ति ऐप से संबंधित जानकारी भी साझा की गई।