UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

मनरेगा कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही

अल्मोड़ा। लंबित मांगों के निराकरण को मनरेगा कर्मियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। हड़ताल पर डटे कर्मचारियों ने ब्लॉक मुख्यालय में प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर कर्मचारियों ने कहा कि नियमितीकरण की मांग को लेकर लंबे समय से कर्मचारी डटे हुए हैं। इसके अलावा अन्य लंबित मांगों के निराकरण को लेकर कई बार कर्मचारी आवाज उठा चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी सरकार उनकी मांगों पर गौर नहीं कर रहीं है। इससे कर्मचारी आक्रोशित है। कहा कि मजबूरन अब कर्मचारियों को मांगों के निराकरण के लिए हड़ताल का रुख अपनाना पड़ रहा है। यहां मनीष, मनोज जोशी, विवेक ढैला, हरीश सिजवाली, गोविंद नगरकोटी, उमेश चंद्र पांडे, दिवान सिंह, रविंद्र कोहली, समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।