UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

मेयर दीपक बाली ने अपने आवास पर स्मार्ट मीटर लगवाया

काशीपुर(आरएनएस)। मेयर दीपक बाली ने सोमवार को अपने रामनगर रोड स्थित आवास पर स्मार्ट मीटर लगवा कर काशीपुर क्षेत्र के लोगों में संदेश दिया कि इस मीटर के लगवाने से कोई नुकसान नहीं है। मेयर बाली ने कहा कि विपक्ष बेवजह का भ्रम फैला रहा है जबकि स्मार्ट मीटर से लोगों को काफी आसानी होगी और उन्हें घर बैठे पता चलता रहेगा कि उनके द्वारा कितनी बिजली उपयोग में लाई जा रही है। मेयर बाली ने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल विरोध की राजनीति कर रहा है और स्मार्ट मीटर के फायदे बताने की बजाय जनता में सिर्फ भ्रम फैलाकर इस योजना को अवरुद्ध करने का काम कर रहा है विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता विवेक कांडपाल ने स्मार्ट मीटर लगवाने पर मेयर बाली को बुके देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस मीटर के लगवाने से उपभोक्ताओं को कोई नुकसान नहीं है लिहाजा उन्हें इस योजना का लाभ उठाने के लिए आगे आना चाहिए lइस मीटर के लगने से बहुत फायदे हैं और ऑनलाइन रिचार्ज करने की कोई जरूरत नहीं है। इस अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मुक्ता सिंह, उर्वशी दत्त बाली भाजपा जिला उपाध्यक्ष लवीश अरोरा, जिला कोषाध्यक्ष राहुल पैगिया आदि भी मौजूद रहे।