देहरादून(आरएनएस)।  एमडीडीए मसूरी ने संयुक्त मजिस्टेट के आदेश पर कार्ट मेंकंजी रोड पर एक अवैध निर्माण को सील कर दिया। इस बारे में एमडीडीए के सहायक अभियंता प्रमोद मेहरा ने बताया कि कार्ट मेकंजी रोड पर सतपाल सिंह व परमेश्वरी देवी ने नाग मंदिर के समीप क्यारकुली भटटा गांव में अवैध निर्माण किया था। जिस पर उन्हें नोटिस भेज कर निर्माण बंद करने का आदेश दिया गया था लेकिन उन्होंने न तो संतोष जनक जबाव दिया और न कार्य को रोका। यहां टिन का शेड बना दिया, जिस पर संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सीलिंग करने के आदेश दिए। मौके पर सहायक अभियंता विनोद मेहरा, अवर अभियंता अनुज पांडे, सुपरवाइजर संजी व उदय नेगी मौजूद रहे

Share This