UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

मोदी मैदान से शिफ्ट करने के लिए आढ़तियों का प्रदर्शन

रुद्रपुर(आरएनएस)।  बगवाड़ा मंडी में स्ट्रांग रूम बनने से आढ़तियों को किच्छा रोड स्थित मोदी मैदान में शिफ्ट किया गया है। रविवार को अचानक आढ़ती आक्रोशित हो उठे और उन्होंने प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। उनका कहना है कि मोदी मैदान में गर्मी और धूल-मिट्टी के बीच व्यापार करना मुश्किल हो रहा है। आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव मिट्ठा ने कहा कि बगवाड़ा मंडी में स्ट्रांग रूम बनने से वहां के सभी आढ़तियों को मोदी मैदान में शिफ्ट किया गया है। जबकि अन्य चुनावों में उन्हें मंडी के भीतर ही स्थान दिया जाता था। गर्मी के बीच यहां व्यापार करना मुश्किल है। मैदान में दिनभर धूल उड़ती रहती है, जो स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। यदि यहां से आढ़तियों को कोई दूसरा स्थान नहीं दिया गया तो वे यहां व्यापार नहीं कर पाएंगे। उन्होंने शासन से आढ़तियों को अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में सुरजीत चौहान, ओम प्रकाश, सुरेश छाबड़ा, हरीश दीवान, बृजेश बिहारी, केतन गुगलनी, वीरेंद्र सोनकर, अफसर अहमद, मनोज खुराना, शिव कुमार, कृष्णपाल, इकरारा अहमद, आरिफ मुनव्वर, सूरज गुगलनी आदि शामिल रहे।