UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

हेमा की पहल लाई रंग, पुलिस परिवार की महिलाओं ने सीखे मशरूम उत्पादन के गुर

आओ हम मिलजुल कोई ऐसा काम करें, जिससे आत्मनिर्भता को बढ़ावा मिले

अल्मोड़ा। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड की धर्मपत्नी डाॅ0 अलकनन्दा अशोक कुमार, अध्यक्ष UPWWA द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं हेतु कल्याणकारी योजनाओं एवं आत्मनिर्भरता की ओर बढने हेतु लगातार प्रेरित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज 10 अप्रैल को पंकज भट्ट एस0एस0पी0 अल्मोड़ा की धर्मपत्नी हेमा बिष्ट जिलाध्यक्ष UPWWA की गरिमामयी उपस्थिति में पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा के सभागार में पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण डेमो एवं इस कार्य हेतु एक दिवसीय प्रेरणात्मक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षक ममता मेहता का जिलाध्यक्ष UPWWA द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया तथा प्रशिक्षक ममता मेहता द्वारा उपस्थित पुलिस परिवार की महिलाओं को अपने संघर्षरत जीवन से अब तक के मशरूम के क्षेत्र की उपलब्धि एवं कई ग्रामीण महिलाओं को इस क्षेत्र से जोड़ने एवं अलग-अलग स्वरोजगार हेतु मोमबत्ती मेकिंग, ज्वैलरी मेकिंग, राखी मेकिंग के अतिरिक्त रिंगाल से बनने वाले टोकरी एवं अन्य विभिन्न प्रकार के उत्पादों से अवगत कराते हुए सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने एवं मशरूम उत्पादन का कार्य किये जाने हेतु प्रेरित किया गया।

ममता मेहता द्वारा द्वारा दिये गये प्रशिक्षण के फलस्वरूप पुलिस कार्यालय में तैनात पीआरओ हेमा ऐठानी द्वारा एक भवन में उगाये गये मशरूम कक्ष का भ्रमण कराते हुए शुरूआत से मशरूम उगने तक की प्रक्रिया को कम्पोस्ट, बीज आदि का प्रत्यक्ष डेमो प्रशिक्षण देते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि यदि वे पुलिस लाईन में महिलाओं का समूह बनाकर इस कार्य को आगे बढ़ाती हैं तो वे पुलिस परिवार की महिलाओं को मशरूम उत्पादन हेतु पूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए तैयार हैं।

रंग लाई हेमा की मेहनत, निष्प्रयोज्य भवन में उगाया मशरुम

हेमा बिष्ट जिलाध्यक्ष UPWWA ने सभी पुलिस परिवार की महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि मशरूम उत्पादन आत्मनिर्भर बनने के लिए एक बहुत अच्छा माध्यम है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी हमारी महिला पुलिस कर्मी द्वारा मशरूम उत्पादन का एक सफल प्रयास किया गया।
अब इसी तरह आप यदि महिलाओं का एक समूह बनाकर इस कार्य को करने के लिए रूचि दिखाती हैं तो आपको इस कार्य हेतु पूर्ण प्रशिक्षण दिलाया जायेगा जिससे महिलाएं मशरूम उत्पादन कर आत्मनिर्भर बन सकें तथा पुलिस परिवार की महिलाओं को भविष्य में भी आत्मनिर्भर बनाने हेतु हर क्षेत्र में सहयोग करने दिया जायेगा।
कार्यशाला का संचालन सरिता पाठक द्वारा किया गया, जिसमें महिला आरक्षी गार्गी, रेखा पाण्डे एलआईयू, म0आ0 विजय लक्ष्मी, म0आ0 मन्जू खाती, ममता किरौला, रेखा चिलकोटिया, सरिता, दीपा, उषा लेखक सहितपुलिस परिवार की महिलायें उपस्थित रहीं।