UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

नाले में बही किशोरी का शव बरामद

चम्पावत(आरएनएस)।  बनबसा में जगबुड़ा नदी में बही देवीपुरा गांव की किशोरी का शव मंगलवार को पुलिस को बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने बताया कि सोमवार देर शाम देवीपुरा निवासी स्व़ पुष्कर राज चंद की बारह वर्ष की बेटी सुशीला चंद घर के पास में बने पुलिया के पास खड़ी थी। तभी बच्ची का पैर फिसलने से वह पुलिया से नीचे बह रहे नाले में जा गिरी। बताया कि एनडीआरएफ और गोताखोर के जवानों ने किशोरी के शव को जगबुड़ा नदी में धनुषपुल से बरामद किया है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।