UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

नाबालिग छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

काशीपुर(आरएनएस)।  पिता की डांट से नाराज नाबालिग छात्रा संदिग्ध हालात में लापता हो गईं। पुलिस ने पिता की तहरीर पर नाबालिग छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है। जसपुर खुर्द निवासी गुरचरण सिंह ने मामले में आईटीआई थाना पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में बताया कि बीती 22 दिसंबर को उसने अपनी 17 वर्षीय बेटी को पढ़ाई करने को कहा था। जिसके चलते वह नाराज हो गई। जिसके बाद उसने एक पत्र लिखकर खुद को हिमाचल जाने की बात कही थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं आई।