UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

नाबालिग के साथ छेड़छाड का पॉक्सो ऐक्ट का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि यूपी निवासी एक युवक बीते गुरुवार की दोपहर में उसके घर में घुस गया। जहां आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की। बताया कि आरोपी ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को पुलिस को तहरीर दी। जिसमें महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी अमन पुत्र मनोज निवासी शामली यूपी गुरुवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उसके घर में घुस गया। जहां आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेडखानी की। यही नहीं विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो ऐक्ट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कर दिया है। कोतवाल शंकरसिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।