UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

नाबालिग से छेड़खानी का आरोपी ग्राम प्रधान गिरफ्तार

पिथौरागढ़(आरएनएस)। झूलाघाट में नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी ग्राम प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक एक लड़की ने थाने में तहरीर दी कि ग्राम प्रधान जगमोहन चंद ने उसके साथ छेड़खानी की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 351(1) व 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को थानाध्यक्ष आरती के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को झूलाघाट के पास से गिरफ्तार किया है। टीम में हेड कांस्टेबल अमरेश मेहता, तुलसी दत्त भट्ट शामिल रहे।