UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

नौकरी का झांसा देकर दो युवतियों से 8.57 लाख की ठगी

काशीपुर। मित्रता कर नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती व उसकी सहेली से एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी से 8.57 लाख रूपये की ठगी कर ली। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शान्तिनगर निवासी पूजा रावत पुत्री भरत सिंह रावत ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह रिलाईस कंपनी में फार्मासिस्ट है। प्रोफाइल देखकर चारू चन्द्र जोशी ने खुद को सरकारी चीफ मेडिकल ऑफिसर बताया और व्हाट्सएप पर चेटिंग शुरू कर दी। चारू जोशी ने उसे बताया कि परिवार के लोग उसका रिश्ता तलाश रहे हैं। धीरे धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। चारु ने सरकारी जॉब लगवा का झांसा देकर उससे व उसकी सहेली से कुल 857000 रुपए की रकम ठग ली। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।