अल्मोड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी कर्मचारी बुधवार को खत्याड़ी क्षेत्र में अतिक्रमण चिन्हीकरण को पहुंचे। जिसके विरोध में व्यापार मंडल मुखर हो गया है। मामले पर नगर व्यापार मंडल ने बैठक की। नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि खत्याड़ी क्षेत्र के व्यापारियों की दुकानों को तोड़ने के लिए एनएच की टीम पहुंची जिसने दुकानदारों को 24 घंटे के अंदर दुकानें खाली करने के लिए कहा है। एनएच की कार्यवाही के विरोध में नगर व्यापार मंडल ने बैठक कर निर्णय लिया है कि गुरुवार को समस्त खत्याड़ी क्षेत्र की दुकानें बंद रहेंगी और समस्त व्यापारी व क्षेत्र से जुड़े अन्य प्रतिनिधि विरोध प्रदर्शन करेंगे। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपसचिव अमन नज्जौन, पूर्व प्रधान खत्याड़ी हरीश कनवाल, देव सिंह कनवाल, प्रताप सिंह कनवाल, गिरीश लाल टम्टा, राहुल वोहरा, वीरेंद्र सिंह कनवाल आदि मौजूद रहे।

Share This