UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

पैदल निशान लेकर खाटू मंदिर पहुंचे भक्त

विकासनगर(आरएनएस)।  चलो खाटू धाम, जहां विराजे बाबा श्याम…, हारे का सहारा बाबा श्याम है… जैसे भजनों और श्याम के जयकारों से शुक्रवार को सेलाकुई गूंज उठा। मौका था डोईवाला से पैदल चलकर निशान लेकर पहुंचे श्याम भक्तों के भव्य स्वागत का। डोईवाला से तीन श्याम भक्त गुरदीप सिंह, चरण सिंह, आशीष गुरुवार को पैदल यात्रा कर निशाने लेकर चले। शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे तीनों श्याम भक्त खाटू श्याम मंदिर सेलाकुई पहुंचे। मंदिर समिति तीनों श्याम भक्तों के मंदिर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। इसके बाद तीनों निशान श्याम बाबा को अर्पित किए गए। इसके लिए मंदिर में खाटू श्याम का भव्य दरबार सजाया गया। डीजे-आर्केस्ट्रा के साथ ही भजनों की धुन पर पर श्याम भक्त देर रात तक थिरकते रहे।