अल्मोड़ा। नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के पूर्व अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष सूरज साह का आज 25 दिसंबर को देहरादून में निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे नगर में शोक की लहर है। सूरज साह ने अपना सम्पूर्ण जीवन व्यापार मंडल और व्यापारियों की सेवा में लगाया था। सभी व्यापारी इस दुखद घटना से दुखी हैं। नगर व्यापार मंडल के सभी पूर्व और वर्तमान पदाधिकारी, प्रदेश के सभी पदाधिकारी, कार्यकारणी समस्त व्यापारियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। व्यापार मंडल ने उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की भगवान से प्रार्थना की है और कहा कि इस दुख भरी घड़ी में हम उनके परिवार के साथ हैं।

Share This