UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

राजेंद्र सिंह राठौर बने भाजपा जिला मंत्री बागेश्वर

अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा से पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रहे राजेंद्र सिंह राठौर बागेश्वर जनपद के भाजपा के जिला मंत्री बनाए गए हैं। राजेंद्र सिंह राठौर पूर्व में ABVP के प्रदेश सह मंत्री और विद्यार्थी परिषद में कई अन्य अहम दायित्वों का निर्वहन भी कर चुके हैं। छात्रसंघ चुनावों में राठौर हमेशा से ही अहम भूमिका निभाते आए हैं। राजेंद्र सिंह राठौर अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता और वाकपटुता के लिए भी जाने जाते हैं।
इस मौके पर राजेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि वह संगठन के लिए दिन रात मेहनत करेंगे और भाजपा को मजबूत करने में उनसे जो भी हो पाएगा वह करेंगे। साथ ही उन्होंने जिला और प्रदेश नेतृत्व का भी आभार व्यक्त किया है।

राठौर के जिला मंत्री बनने पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अक्षित पाण्डे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभाविप आशीष जोशी, व्यापार मंडल उपसचिव अल्मोड़ा राहुल बिष्ट, ग्राम प्रधान छाना अल्मोड़ा दीपक अधिकारी, नगर अध्यक्ष भाजयुमो हल्द्वानी कमल रावत आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।