UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

राम मंदिर निधि सहयोग अभियान के लिए निकलेगी भव्य शोभायात्रा

अल्मोड़ा। अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु निधि सहयोग अभियान 15 जनवरी से पूरे जिले में प्रारम्भ होगा। इस सम्बन्ध में निधि सहयोग अभियान समिति की एक बैठक केशव भवन तल्ला दन्या में आयोजित की गयी। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने अभियान को उत्साहपूर्वक संपन्न कराने की बात कही। इस अवसर पर 15 जनवरी को नगर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। शोभायात्रा हेतु सभी मातृशक्ति एवं रामभक्त प्रातः शै भैरव मंदिर में एकत्रित होंगे। इसके उपरान्त शोभायात्रा माल रोड से होते हुए चौघानपाटा पुलिस कार्यालय, सिद्ध नौला होते हुए होकर रघुनाथ मंदिर पहुंचेगी जहाँ जलाभिषेक के साथ हनुमान चालीसा का पथ किया जायेगा। तत्पश्चात शोभायात्रा नंदादेवी पहुंचेगी, जहाँ निधि सहयोग अभियान को नगर के घर-घर तक पहुंचाने हेतु रामभक्तों की सभा का आयोजन किया जायेगा। निधि सहयोग अभियान समिति की बैठक में किशन गुरुरानी, भगवती प्रसाद कोठारी, आलम उनियाल, गोपाल सिंह नयाल, शिवनारायण, डॉ चन्द्र प्रकाश फुलोरिया, जगदीश नेगी, मंगल सिंह, गणेश दत्त, एल के पंत, अरविन्द जोशी, भैरव सिंह कार्की, सुरेश कांडपाल आदि उपस्थित रहे।