UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

3.5 लाख रुपये हड़पने के आरोप में केस दर्ज

रुद्रपुर(आरएनएस)।  एक व्यक्ति पर इनोवा कार गिरवी रखने के बाद रकम देने वाले के साढ़े तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। विपिन कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी ग्राम भंगा ने सिविल जज न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अनिल कुमार पुत्र बनवारी लाल निवासी ग्राम सकरस बहेड़ी ने उसके पास एक इनोवा गाड़ी साढ़े तीन लाख रुपये में गिरवी रखी थी। इसका एक जुलाई 2018 को इकरारनामा हुआ था। कुछ दिनों के बाद गिरवी रखी इनोवा गाड़ी पुलिस ले गई। इस पर उसने अनिल कुमार से अपने साढ़े तीन लाख रुपये वापस मांगे, लेकिन अनिल ने लिखित आश्वासन के बाद भी उसके पैसे नहीं लौटाए। आरोप लगाया कि उसने जब अनिल से बार-बार अपने पैसे मांगे तो उसने धमकाना शुरू कर दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।