UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे की पहल से एक ही छत के नीचे लिए जाएंगे वरिष्ठ नागरिकों के रक्त के नमूने

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के वरिष्ठ नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। अब जिला अस्पताल में वरिष्ठ नागरिकों को ब्लड सैंपल के लिये जगह जगह नहीं भटकना पड़ेगा। वरिष्ठ नागरिकों का सैंपल एक ही बार में लिया जायेगा। इसके लिए पिछले काफी समय से प्रयास चल रहा था। कल ही इस विषय पर सामाजिक कार्यकर्त्ता संजय पांडे की मुख्य स्वास्थ्य निदेशक डॉक्टर तृप्ति बहुगुणा से बात भी हुई, इन्होंने बताया की आज से जिला अस्पताल में अब एक ही छत के नीचे सीनियर सिटीजन के ब्लड सैंपल लिए जाएंगे। अब सरकारी व निजी लैब में इन लोगों के अलग अलग सैंपल नहीं लिए जाएंगे। इससे वरिष्ठ नागरिकों को बार बार रक्त के नमूने नहीं देने पड़ेंगे।