रुड़की(आरएनएस)। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला लापता हो गई है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 35 वर्षीय पत्नी आठ मई की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। काफी देर तक जब वह घर में नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। आसपास उसकी तलाश की गई। लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं लगा। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की जा रही है।

Share This