UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख ठगे

काशीपुर(आरएनएस)। एक महिला से रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर सात लाख रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने आरोपी दंपति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी कविता कविता पुत्री स्व. गजराम सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उसकी दिसंबर 2024 में कुंडा के ग्राम श्यानगर निवासी मूल चंद्र पुत्र रामकिशोर से मुलाकात हुई। मूल चंद्र ने बताया कि वह सरकारी नौकरी लगवाता है, उसकी रेलवे में नौकरी लगवा देगा। इसके लिए सात लाख रुपये देने होंगे। झांसे में आकर उसने आरोपी को पांच लाख रुपये गूगल पे के माध्यम से और दो लाख रुपये नगद अदा कर दिए। काफी समय बाद भी नौकरी नहीं लगने पर उसने जब आरोपी से मालूमात की तो वह टालमटोल करने लगा। रुपये वापस मांगने जब वह मूल चंद्र के घर गई तो आरोपी व उसकी पत्नी पूजा ने गाली-गलौच की और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। कुंडा थाना प्रभारी हरेंद्र चौधरी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।