UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

सवा लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

अल्मोड़ा। पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के युवाओं एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को नशे के मकड़जाल से बचाने हेतु नशे के तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद के सभी थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को सख्त निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में आज 19 जून को चौकी प्रभारी धारानौला उपनिरीक्षक अमरपाल यादव, का0 हिमांशु टम्टा, का0भगवत सिंह परिहार द्वारा सिकुड़ा बैण्ड के पास एक व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत होने पर पूछताछ एवं चैकिंग किये जाने पर बाबू सिंह (50 वर्ष) निवासी जसपुर, उधम सिंह नगर को 11.70 ग्राम स्मैक (कीमत- 1,26,500 रूपये) एवं इलैक्ट्रानिक तराजू के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
उक्त सम्बन्ध में चौकी प्रभारी धारानौला उपनिरीक्षक अमरपाल यादव ने बताया कि बाबू सिंह से पूछताछ पर मालूम हुआ कि यह उधमसिंहनगर से स्मैक कम दामों में लाकर अल्मोड़ा के युवाओं को अधिक दामों में बेचने की फिराक में था, पकड़ा गया।