UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

सेवा ही संगठन के तहत विधानसभा उपाध्यक्ष पहुंचे ग्राम सभा घुरसों, छाना, कुटगोली

अल्मोड़ा। सेवा ही संगठन-2 कार्यक्रम के तहत आज विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने ग्राम सभा घुरसों, छाना, कुटगोली में ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना तथा विभागीय अधिकारियों को निर्देशित कर समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया। विधायक चौहान द्वारा ग्राम वासियों को मास्क, सैनिटाइजर, साबुन एवं आयुष किट वितरित कर कोरोनावायरस के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर हवालबाग मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, ग्राम प्रधान जगदीश कुमार, दीपक अधिकारी, मोहन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महिपाल बिष्ट, भावना अधिकारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता जोशी, पूर्व सदस्य राकेश तिवारी, संतोष कुमार, सुरेश चंद्र, आनंद सिंह अधिकारी, कैप्टन दीवान सिंह अधिकारी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, पान सिंह बोरा, चंदन सिंह अधिकारी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, साहिल बिष्ट, हरीश मेहरा, सागर अधिकारी, कैलाश भट्ट सहित अनेकों ग्राम वासी उपस्थित रहे।