UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

शादीशुदा युवक पर किशोरी को भगाने का आरोप

रुद्रपुर(आरएनएस)। एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर शादीशुदा युवक पर एक किशोरी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। रविवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीते 19 मार्च दोपहर 1 बजे उनकी 17 वर्षीय बेटी घर में बिना बताए कही चली गई। वहीं उनके बेटी अपने साथ सारे सरकारी डक्यूमेंट लेकर गई है। आरोप है कि डिबडिबा बिलासपुर निवासी गुरजंदर सिंह हंजरा पुत्र ज्ञानी सिंह उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया है। गुरजंदर सिंह हंजरा पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। पुलिस ने आरोपी गुरजंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।