UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

शिल्पकारों को दी सिलाई मशीन और टूल किट

रुड़की(आरएनएस)। नवज्योति हस्तशिल्प हथकरघा विकास संस्थान मोहनपुरा रुड़की की ओर से योजना वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से शिल्पकार को टूल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पचास शिल्पकारों को सिलाई मशीन और टूल किट वितरित की गई। शहर के मोहनपुरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सहायक निदेशक वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार नलिन राय का संस्थान पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि हाथ के दस्तकारों के रोजगार को आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा टूल किट वितरित की जा रही हैं ताकि वह अपने परिवार का पालन पोषण कर सके। उन्होंने लाभार्थी शिल्पकारों को वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए आत्म निर्भर बनने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में पचास शिल्पकारों को सिलाई मशीन एवम टूल किट वितरण की गई। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र से शिवलाल, नवज्योति हस्तशिल्प हथकरघा विकास संस्थान सचिव रामकुमार पाल, पार्षद मयंक पाल सिंह, पार्षद प्रमोद पाल, राजेंद्र पाल, अमर बेनीवाल, कंवरपाल, कृष्ण पाल, मेनका, गीता देवी, रीता, सविता, अनीता, अनुज, लक्ष्मी, ममता, मीता, मुकेश, बबीता, सतवीरी, कुसुम और सुनीता आदि मौजूद रहे।