UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

सितारगंज के उकरौली में सिडकुल कर्मी ने फांसी लगा जान दी

रुद्रपुर(आरएनएस)।   उकरौली क्षेत्र में किराये पर रहे एक युवक ने फांसी लगा जान दे दी। वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। रविवार सुबह पुलिस को उकरौली क्षेत्र में एक युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक की शिनाख्त 21 वर्षीय अमनराज पुत्र मुंशी मूल ग्राम चक कैमी लखीमपुर खीरी हाल निवासी ग्राम उकरौली के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, अमनराज अपनी पत्नी कीर्ति के साथ उकरौली में किराये के मकान में रहता था। रात में दोनों छत पर सोए थे। दोनों में कुछ विवाद हुआ था। रात में अमनराज नीचे कमरे में आ गया। सुबह जब पत्नी नीचे पहुंची तो देखा कि पति कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटका हुआ था। उसे फंदे से उतारकर उप जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है।