UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में नमामि गंगे के अंतर्गत निकाली स्वच्छता रैली

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा में नमामि गंगे के अंतर्गत ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ मनाया जा रहा है। इसके तहत सूक्ष्म स्वच्छता रैली का आयोजन किया गया। परिसर के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के द्वारा निकाली गई इस रैली में जल संरक्षण, साफ़ सफाई, कोविड के नियमों का पालन करने और मास्क पहनाने आदि पर रैली निकाली गई और जनता को जागरुक किया गया। नमामि गंगे की विश्वविद्यालय की संयोजक डॉ ममता असवाल ने बताया कि त्यौहार को देखते हुए कोविड के नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर नूर बानो, वैभव, डॉली, अजय, भावना आदि स्वयंसेवक एवं शोधार्थी उपस्थित रहे।