UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

सल्ट में आप पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान

अल्मोड़ा। विधानसभा सल्ट में भी आप पार्टी की सक्रियता बढऩे लग गई है। पार्टी कार्यकर्ताओ ने सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। कोविड 19 के मध्ययनजर लोगों की ऑक्सीजन जांच भी करायी जा रही है। आप पार्टी के सल्ट विधान सभा प्रभारी सुनील टम्टा ने कहा कि उत्तराखण्ड में भाजपा कांग्रेस का विकल्प के रूप में जनता आप को देख रही है। आप ही दिल्ली के तर्ज पर सूबे में बेहतर शिक्षा व स्वास्थ सुविधायें जनता को दे सकती हैं। कहा कि राज्य बनने के दो दशक बाद भी विकास का कोई नियोजित माडल नहीं बना और पलायन दिनों दिन बढ़ रहा है। पलायन आयोग बनाने से पलायन नहीं रूक सकता इसके लिये धरातल पर रोजगारपरक योजनायें बनानी होगी। आप का मजबूत सांगठनिक ढांचा तैयार करने के लिये सदस्यता अभियान चलाया गया है। साथ ही अगामी 2022 में आप सूबे के सभी सीटों पर चुनाव दमखम के साथ लड़ेगी। उन्होंने बताया है कार्यकर्ताओं ने सराईखेत क्षेत्र से आक्सीमीटर से आक्सीजन की जॉच शुरू की है। एक दिन में एक आक्सीमीटर से बीस लोगों का आक्सीजन लेबिल जॉचा जा रहा है। इस कार्य में विक्रम सिंह, हिम्मत सिंह, सुनील कुमार, महेंद्र सिंह, सुरेश चंद्र, प्रेम प्रकाश आदि सहयोग कर रहे हैं।