UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

यूजीसी एक्ट के विरोध में महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने किया उपवास

हरिद्वार(आरएनएस)।  मां गंगा तट स्थित सर्वानंद घाट पर शिवशक्ति धाम डासना के पीठाधीश्वर और जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने यूजीसी ऐक्ट को लेकर संत समाज की चुप्पी के विरोध किया। साथ ही एक दिन का उपवास भी रखा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न हिंदू धर्माचार्यों से इस विषय पर मुखर होने का आह्वान किया। महामंडलेश्वर ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को लेकर संत समाज को स्पष्ट रुख अपनाना चाहिए और सनातन परंपराओं की रक्षा के लिए आगे आना आवश्यक है। उन्होंने केंद्र सरकार और राष्ट्रीय नेतृत्व की नीतियों पर भी अपनी आपत्तियां व्यक्त करते हुए यूजीसी से जुड़े प्रावधानों पर पुनर्विचार की मांग उठाई। उपवास कार्यक्रम में डॉ. उदिता त्यागी सहित यति रामस्वरूपानंद गिरी, यति रणसिंहानंद गिरी, यति अभयानंद गिरी, यति परमात्मानंद गिरी, योगी सरोजनाथ और पंडित सुनील दत्त शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संतों ने धार्मिक और सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए एकजुटता बनाए रखने पर जोर दिया।