देहरादून। देश में जहां एक तरफ 2024 के चुनाव को लेकर विपक्षी दल एक होकर गठबंधन बना रहे हैं वहीं उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी के अंदर की नोक झोंक कम होने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामले पर बात करें तो गढ़वाल के नेता और कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के एक बयान से गढ़वाल की छवि धूमिल हो रही है। उनका कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस के साथ अब जनता नहीं जुड़ रही है तो इसमें गढ़वाल के लोगों की क्या गलती है। उन्होंने खुले शब्दों में आरोप लगाया है कि प्रदेश अध्यक्ष ने खुद वीडियो के साथ काट छांट की है और आरोप दूसरों के ऊपर लगा रहे है। उन्होंने कहा कि गलत काम कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खुद कर रहे हैं। शाह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष पर कुव्वत नहीं है कि वो जनता को एकाकृत कर सके। उधर दूसरी तरह प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि ये मामला अनुशासन समिति के पास है तो मुझे इस विषय में कुछ नहीं कहना है। शाह पर कटाक्ष करते हुए माहरा बोले कि अगर शाह इतने ही साफ है तो बीस बाईस मिनट के भाषण को 5 मिनट का ही क्यों दिखा रहे हैं? चुनाव से पूर्व भी शाह ने एक बड़े नेता के खिलाफ भाषण वायरल किया था जिसकी जानकारी सबको है। जिस तरह के काम शाह की टीम कर रही है यह सभी को ज्ञात है। चुनाव के वक्त इस तरह कांग्रेस का घमासान सामने आना एक घातक परिणाम सामने लाएगा। कांग्रेस के अंदरूनी जंग खुलकर सामने आना 2024 के चुनाव में भाजपा के हाथ में लड्डू देने के बराबर होगा। आखिर क्या ऐसा चल रहा है कि कांग्रेस के अंदर जो हर जगह अंदरूनी जंग नजर आ रही है। अनुशासन समिति ने राजेंद्र शाह को नोटिस जारी कर दिया है।
कांग्रेस की अंदरूनी जंग आई सामने, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मेहरा और प्रदेश महामंत्री शाह आमने सामने
ByNeha Joshi
Jul 28, 2023 #almora news, #almora news in hindi, #almora samachar, #Almora update, #Latest Uttarakhand news, #the best uttarakhand news website, #uttarakhand culture, #uttarakhand hindi news website, #uttarakhand music, #uttarakhand news, #uttarakhand news in hindi, #uttarakhand tradition, #उत्तराखंड न्यूज़, #उत्तराखंड समाचार
