UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

वाहन दुर्घटना में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष की मौत

हरिद्वार(आरएनएस)। बहादराबाद में कलियर मार्ग पर डंपर ने कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह की मौत हो गई। उनकी पत्नी, बेटा और दो बेटियां घायल हो गए। परिवार सहारनपुर से हरिद्वार लौट रहा था। पुलिस ने फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह निवासी जगजीतपुर कनखल अपने परिवार के साथ सहारनपुर एक शादी समारोह में गए थे। बहादराबाद में कलियर रोड पर पथरी-रौ पुल के पास सामने से आ रहे डंपर ने उनकी कार को चपेट में ले लिया। जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।