UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

वन दरोगा की मौत मामले में अज्ञात पर मुकदमा

हल्द्वानी(आरएनएस)।   टांडा रेंज कार्यालय में तैनात वन दरोगा की मौत मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बी-15, जज फार्म, हल्द्वानी निवासी वन दरोगा ललित मोहन जोशी के पुत्र तुषार जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके पिता 13 दिसंबर को ड्यूटी से लौट रहे थे। कहा कि टांडा जंगल के पास अज्ञात वाहन ने लापरवाही से वाहन चलाकर उनके पिता की विभागीय बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। जिस कारण उनके पिता की मौत हो गई थी। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 व 106(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।