UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

वन निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के निधन पर जताया शोक

रुद्रपुर(आरएनएस)।  उत्तराखण्ड वन विकास निगम के अध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के निधन पर कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कैलाश गहतोड़ी के निधन को अपूर्णनीय क्षति बताते हुए कहा कि लोगों की परेशानियां दूर करने व क्षेत्र के विकास के लिए व्ह हमेशा प्रयत्नशील रहते थे। उत्तराखण्ड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी के निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक जताया। पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा ने कहा कि एक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में कैलाश गहतोड़ी हमेशा याद रख जायेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य केडी गहतोड़ी ने कहा कि चम्पावत क्षेत्र के विकास के प्रति उनका समर्पण हमेशा याद रखा जायेगा।